पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह ने वायरल वीडियो पर दी पहली प्रतिक्रिया

भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नवदीप सिंह ने अपने वायरल वीडियों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आक्रामक रुख के लिए जानिए किसे जिम्मेदार ठहराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नवदीप सिंह ने पैरालंपिक की F-41 स्पर्धा में जीता था गोल्ड
  • स्पर्धा के दौरान दिखाया था एग्रेशन
  • उनका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक में भाला फेंक ऍफ़ 41 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नवदीप सिंह ने पैरालंपिक में थ्रो के दौरान आक्रामकता दिखाने के विवाद पर कहा कि पिछले 5-6 साल दिल्ली में ही रहा, तो इधर के हवा-पानी में कुछ ऐसा रहा होगा जो यह हो गया लेकिन बाकी सब कुछ ठीक है।

Navdeep Singh

नवदीप सिंह

दिल्ली की लग गई थी हवा

नवदीप ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा,'देखिये परिश्रम लगता है। मेहनत लगती है। वो सारी चीजें हो जाती हैं। मैं पिछले 5-6 साल ट्रेनिंग के लिए दिल्ली रहा। इधर के हवा -पानी में ऐसा कुछ होगा जो यह सब हो गया लेकिन बाकी सब ठीक है। हम कोई लक्ष्य रखकर नहीं गए थे, ज्यादा टारगेट नहीं रखा था। अगर ज्यादा सोच कर जाएंगे तो परेशानी ही होगी। लेकिन टारगेट से ज्यादा ही फेंका। मेरे प्रदर्शन से कोच भी खुश हैं, मैं भी खुश हूं। कोच ने मुझे शाबाशी दी और कहा कि पैरा एथलीट हमारी ताकत हैं। उन्होंने मुझे भविष्य के लिए भी इसी तरह प्रदर्शन जारी रखने को कहा।'

End of Feed