चोट के कारण बिश्केक रैंकिंग सीरीज से हटे ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 4, 2023, 03:05 PM IST

ओलंपिक में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले पहलवान रवि दहिया बिश्केक रैंकिंग सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। चोट के कारण उन्हें इससे बाहर जाना पड़ा है। उन्हें अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। वह साल 2022 के बाद पहली बार किसी प्रतियोगिता में खेल रहे थे।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पहलवान रवि कुमार दहिया रविवार को यहां अभ्यास के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण बिश्केक रैंकिंग सीरीज कुश्ती प्रतियोगिता से हट गये जबकि पंकज ने 61 किग्रा भार वर्ग में हमवतन और अंडर 23 विश्व चैंपियन अमन सहरावत को हराकर उलटफेर किया।

Ravi dahiya

रवि दहिया (साभार-Twitter)

दहिया को 61 किग्रा भार वर्ग के क्वालिफिकेशन राउंड में किर्गिस्तान के ताइरबेक ज़ुमाशबेक उलु से भिड़ना था।

End of Feed