प्रर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में आए देश के अन्य खिलाड़ी और लिखी यह बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 28, 2023, 06:05 PM IST

जंमर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा सहित अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने शुक्रवार को समर्थन करते हुए न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। पहलावानों के समर्थन में चोपड़ा, अभिनव बिंद्रा के अलावा, निखत रीन, सानिया मिर्जा, रानी रामपाल, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठानसहित अन्य खिलाड़ी पहलवानों के समर्थन में आए।

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा सहित भारतीय खेल बिरादरी ने विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का शुक्रवार को समर्थन करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के साथ ‘त्वरित कार्रवाई’ की मांग की। चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा, पूर्व निशानेबाज बिंद्रा के अलावा, मुक्केबाज निकहत जरीन, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, इरफान पठान, मदन लाल और नवजोत सिंह सिद्धू ने पहलवानों का समर्थन किया।

campaigning wrestlers

बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट सहित अन्य खिलाड़ी। (फोटो- वीरेंद्र सहवाग के ट्विटर से)

इन खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत ‘एथलेटिक्स आयोग’ से दर्ज कराने के बजाय अपने विरोध प्रदर्शन को फिर से शुरू करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए पहलवानों की कड़ी आलोचना की थी।

End of Feed