स्पोर्ट्स

29 April 2023 सुर्खियां खेल की: घर में दिल्ली की नजर तीसरी जीत पर, रोहित की कप्तानी को लेकर शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 29, 2023, 04:11 PM IST

29 April 2023 सुर्खियां खेल: आईपीएल के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल का सामना सनराइर्ज हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली की नजर जीत को बरकरार रखने के साथ तीसरी जीत पर होगी। वहीं, हैदराबाद के खिलाड़ी भी जीत के इरादे से उतरेगी।

Image

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और रवि शास्त्री। (फोटो - IPL/BCC और रवि शास्त्री के ट्विटर से)

Photo : Twitter

29 अप्रैल के खेल सुर्खियां की बात करें तो इंडियन प्रीमियर लीग में एक और डबल हेडर मुकाबला खेला गया। इसमें पहला मैच दो चैम्पियन टीम कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि दोनों टीमों का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं, डिफेंडिंग चैम्पियन स्पेन के कार्लोस अलकाराज मैड्रिड ओपन के पहले दौर में फिनलैंड के 41वीं वरीयता प्राप्त एमिल रूसुवुओरी के हाथों उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बचे।

दिल्ली को तीसरे जीत का इंतजार

आईपीएल के 16वें सीजन में शनिवार को एक और डबर हेडल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में पहला मैच कोलकाता और गुजरात के बीच खेला गया, जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली अपनी जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी। दिल्ली 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है, जबकि हैदराबाद की टीम 4 अंक के साथ 9वें नंबर पर है।

रोहित की कप्तानी को लेकर शास्त्री ने दिया बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा अगर किन्हीं कारणों से उपलब्ध नहीं रहते हैं तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसे बड़े मैचों में विराट कोहली को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। शास्त्री ने आगे कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर स्थगित हुए आखिरी टेस्ट में कप्तानी के लिये कोहली को कहना चाहिये था चूंकि रोहित उस मैच के लिये उपलब्ध नहीं थे। शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा,‘ऐसे बड़े मैच के लिये मैं चाहूंगा कि रोहित फिट रहें क्योंकि वह कप्तान हैं । लेकिन अगर किन्हीं कारणों से वह नहीं खेल पाते हैं तो भारतीय टीम को उस दिशा में सोचना चाहिए।’ उनसे पूछा गया था कि रोहित के नहीं खेलने पर क्या कोहली को टीम की कप्तानी करनी चाहिए।

शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भी ऐसा ही किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘रोहित के चोटिल होने पर मुझे लगा था कि विराट कप्तान होंगे।’

अभिलाष टॉमी प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब रेस' करने वाले पहले भारतीय

नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी कमांडर अभिलाष टॉमी प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब रेस’ पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह ‘एकल नौकायन रेस’ चार सितंबर, 2022 को फ्रांस में लेस सेबल्स-डी, ओलोन में शुरू हुई थी। टॉमी इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम आयोजनकर्ता ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की, “जीजीआर2022 में भारत के अभिलाष टॉमी (43) ने दुनियाभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।”

ईसीबी के रणनीति सलाहकार पद से इस्तीफा दिया

एंड्रयू स्ट्रॉस इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के रणनीति सलाहकार और क्रिकेट परफॉर्मेंस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इससे पहले 2015 से 2018 के बीच इंग्लैंड पुरूष क्रिकेट टीम के निदेशक रह चुके हैं। वह 2020 में ईसीबी के रणनीति सलाहकार और समिति के अध्यक्ष बने थे। स्ट्रॉस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘ईसीबी के साथ अपने कार्यकाल का मैने पूरा मजा लिया। मुझे खुशी है कि इंग्लैंड टीमों की सफलता में योगदान दे सका। संस्थान के बाहर व्यस्तताओं के कारण मैने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’ वह मई में बोर्ड की सालाना आम बैठक में आधिकारिक तौर पर इस्तीफा देंगे।

अलकाराज मैड्रिड ओपन के पहले दौर में उलटफेर होने से बचे

डिफेंडिंग चैम्पियन स्पेन के कार्लोस अलकाराज मैड्रिड ओपन के पहले दौर में फिनलैंड के 41वीं वरीयता प्राप्त एमिल रूसुवुओरी के हाथों उलटफेर का शिकार होने से बाल बाल बचे। अगले महीने 20 वर्ष के होने जा रहे अलकाराज ने यह मुकाबला 2- 6, 6-4, 6-2 से जीता। अब उनका सामना ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा, जिन्होंने ग्रेगोइर बारेरे को 6-0, 5-7, 6-3 से मात दी। पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव ने स्टान वावरिंका को 7-5, 6-4 से हराया।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article