असमंजस बरकरार, पूर्णकालिक विदेशी विशेषज्ञ को लेकर पसोपेश में NRAI

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 30, 2023, 06:10 PM IST

Indian shooting, Coach: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के साथ अनुबंध संबंधी मुद्दों पर ट्रैप और स्कीट कोच रसेल मार्क और उनकी पत्नी लॉरिन के जाने के बाद खाली हुए पदों के लिए पूर्णकालिक विदेशी कोच की नियुक्ति को लेकर असमंजस बरकरार है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के साथ अनुबंध संबंधी मुद्दों पर ट्रैप और स्कीट कोच रसेल मार्क और उनकी पत्नी लॉरिन के जाने के बाद खाली हुए पदों के लिए पूर्णकालिक विदेशी कोच की नियुक्ति को लेकर असमंजस बरकरार है। ऑस्ट्रेलिया के इन दोनों शॉटगन कोच ने भारतीय टीम का साथ ऐसे समय में छोड़ा जब विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और एशियाई चैंपियनशिप जैसे शीर्ष स्तर की तीन प्रतियोगिताएं एक के बाद एक होने वाली हैं।

shooting

कोचों को लेकर असमंजस बरकरार (NRAI)

माना जा रहा है कि मार्क और लॉरेन एनआरएआई के हाई परफार्मेंस निदेशक (एचपीडी) पियरे ब्यूचैम्प के प्रशिक्षण के तरीके से खुश नहीं थे। विश्व और एशियाई चैंपियनशिप में पिस्टल, राइफल और शॉटगन में पेरिस ओलंपिक के लिए 72 क्वालिफिकेशन हासिल किये जा सकते है। इन दोनों टूर्नामेंटों से काफी हद तक ओलंपिक के लिए भारतीय टीम की रूपरेखा तय होगी।

End of Feed