Paris Olympics 2024: युवा मुक्केबाज निशांत देव ने भरी हुंकार, कहा-बदलना चाहता हूं बॉक्सिंग के भारत के ओलंपिक पदक का रंग

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 15, 2024, 01:25 AM IST

पेरिस ओलंपिक से पहले भारत के युवा मुक्केबाज निशांत देव ने हुंकार भरते हुए कहा है कि वो ओलंपिक में भारत को बॉक्सिंग में अबतक मिले पदक का रंग बदलना चाहते हैं।

नई दिल्ली: आत्मविश्वास से लबरेज मुक्केबाज निशांत देव की निगाहें इस महीने पेरिस ओलंपिक में भारत के मुक्केबाजी पदकों के रंग को कांसे से बदलकर स्वर्ण में करने पर लगी हैं। भारत के लिये तीन मुक्केबाज विजेंदर सिंह (2008), एमसी मैरीकॉम (2012) और लवलीना बोरगोहेन (2021) ने ओलंपिक पदक जीते हैं जिसमें सभी का रंग कांस्य पदक रहा है। लेकिन देव को भरोसा है कि उनके पास लाइट मिडिलवेट (71 किग्रा) वजन फाइनल तक पहुंचने की काबिलियत है और वह स्वर्ण पदक जीतने का भी माद्दा रखते हैं।

Nishant Dev

निशांत देव

ओलंपिक में मिले बॉक्सिंग मेडल का बदलना चाहता हूं रंग

‘जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स’ द्वारा कराई बातचीत के दौरान देव ने कहा,'मेरा लक्ष्य मुक्केबाजी में मिले पदकों का रंग बदलना है। हमारे देश के मुक्केबाजों ने अब तक कांस्य पदक जीते हैं, पर स्वर्ण और रजत पदक नहीं जीत सके हैं। मैं कांस्य को रजत नहीं बल्कि स्वर्ण में बदलना चाहता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि मैं यह उपलब्धि हासिल कर सकता हूं। मेरी ट्रेनिंग अच्छी रही है। लेकन अंत में यह भगवान पर निर्भर करता है।'

End of Feed