आखिरकार संशय हुआ खत्म, दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा

Neeraj Chopra: टोक्यो ओलंपिक 2020 के चैंपियन और पेरिस ओलंपिक 2024 के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज 19 जून को दोहा डायमंड लीग से प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स में वापसी करेंगे। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि वह इस लीग में चोट की वजह से हिस्सा नहीं लेंगे।

Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा एक बार फिर भाला थामने को तैयार हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 के चैंपियन और पेरिस ओलंपिक 2024 के सिल्वर मेडलिस्ट नीरज 19 जून को दोहा डायमंड लीग से प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स में वापसी करेंगे। 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप में आठवें स्थान पर रहने के बाद से नीरज किसी टूर्नामेंट में नहीं उतरे थे। दोहा नीरज के लिए खास जगह रही है। पिछले साल यहीं उन्होंने करियर में पहली बार 90 मीटर का बैरियर तोड़ा था। 90.23 मीटर का थ्रो फेंकने के बावजूद वो गोल्ड से चूक गए थे, क्योंकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने आखिरी थ्रो में 91.06 मीटर फेंककर बाजी मार ली थी। इस बार नीरज उस कसर को पूरा करना चाहेंगे।

End of Feed