द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है और ओलंपिक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने भी उनका समर्थन किया है। जानिए क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली: पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) को दी गई एक शिकायत में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह पर मानसिक उत्पीड़न और मौखिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है और ओलंपिक सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने भी उनका समर्थन किया है। साइ ने शिकायत मिलने की बात स्वीकार की, लेकिन कहा कि नवल उसके कर्मचारी नहीं है बल्कि उन्हें भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ’राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के हिस्से के तौर पर एक अन्य शीर्ष एथलीट को प्रशिक्षण देने के लिए’ नियुक्त किया था।

Niraj chopra

नीरज चोपड़ा (फोटो क्रेडिट ओलंपिक्स X)

नवल को 2015 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, वह फिलहाल सचिन यादव को प्रशिक्षण दे रहे हैं। सचिन ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज को पीछे छोड़ते हुए चौथा स्थान हासिल किया था। चोट से जूझ रहे नीरज उस बड़े टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रहे थे। टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अंतिल ने यह भी आरोप लगाया कि नवल ’शायद मानसिक रूप से अस्थिर’ है और वह उनके और नीरज चोपड़ा जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं। नवल ने पैरा-एथलीटों के साथ भी काफी काम किया है।

End of Feed