Diamond League: डायमंड लीग में इस भारतीय एथलीट ने पहली बार फिनिश किया पोडियम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 10, 2023, 03:29 PM IST

Paris Diamond League:भारतीय लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने शानदार छलांग लगाकर पेरिस डायमंड लीग में पहली बार पोडियम फिनिश किया। उन्होंने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस लीग में पोडियम फिनिश करने वाले ये तीसरे खिलाड़ी हैं।

Paris Diamond League: लंबी कूद के शीर्ष भारतीय खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर 8.09 मीटर की छलांग के साथ पेरिस डायमंड लीग में तीसरे स्थान रहे। उन्होंने पहली बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पोडियम हासिल किया। श्रीशंकर इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में पोडियम स्थान हासिल करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय है। उनसे पहले ओलंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और चक्का फेंक खिलाड़ी विकास गौड़ा ही डायमंड लीग में पोडियम स्थान हासिल किए है।

Murali Sreeshankar

मुरली श्रीशंकर।

कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडलिस्ट श्रीशंकर ने अपने तीसरे प्रयास में दिन की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। उनका 8.09 मीटर का प्रयास मौजूदा सत्र के उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.18 मीटर से कम था। उन्होंने पिछले महीने यूनान में इस दूरी के साथ गोल्ड मेडल जीता था। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 8.36 मीटर है जो पिछले साल आया था। पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा में प्रतियोगियों को ज्यादातर समय विपरीत दिशा से तेज हवा का सामना करना पड़ा जिससे उनका प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

End of Feed