FIFA U17 WWC: मोरक्को ने भारत को 3-0 से हराया, खिताबी दौड़ से बाहर मेजबान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:41 AM IST

FIFA U17 Women's World Cup, India vs Morocco: फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में शुक्रवार को मेजबान भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 0-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भुवनेश्वर में खेले जा रहे इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट से भारत बाहर हो गया है। ये ग्रुप-ए में भारत का दूसरा मैच था।

मेजबान भारत ने शुक्रवार को यहां दूसरे हाफ में तीन गोल गंवा दिये जिससे उसे ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में मोरक्को से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा और टीम फीफा महिला अंडर-17 विश्व कप के खिताबी दौड़ से बाहर हो गयी।

ind_morocco

भारत बनाम मोरक्को

पर्दापण कर रही मोरक्को के लिये एल मदानी ने 50वें, यास्मिन जौहिर ने 61वें और चेरिफ जेनाह ने 90+1वें मिनट में गोल दागा जिससे टीम ने टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

End of Feed