Paris Olympics 2024: भारत की मीराबाई चानू ने ओलंपिक में जगह पक्की की

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 04:19 PM IST

Indian Weightlifter Mirabai Chanu Qualifies for Paris Olympics: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने आईडब्ल्यूएफ विश्व कप में महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग के ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित की।

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • मीराबाई चानू ने पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की की
  • आईडब्ल्यूएफ विश्व कप में तीसरे स्थान पर रहीं

तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने सोमवार को यहां आईडब्ल्यूएफ विश्व कप में महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग के ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर रहकर पेरिस ओलंपिक में अपनी जगह सुनिश्चित की।

Mirabai Chanu Qualifies For Paris Olympics

मीराबाई चानू (X)

चोटिल होने के कारण छह महीने बाद वापसी करने वाली मीराबाई ने कुल 184 किग्रा (81 किग्रा और 103 किग्रा) भार उठाया। यह पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम और अनिवार्य क्वालीफायर टूर्नामेंट है। अपनी स्पर्धा पूरी होने के साथ ही मीराबाई ने पेरिस ओलंपिक के लिए तय मानदंड पूरे कर लिए हैं जिनमें दो अनिवार्य टूर्नामेंट और तीन अन्य क्वालीफायर में भाग लेना शामिल हैं।

End of Feed