जिमनास्ट से गोताखोर बनी मेधाली ने किया कमाल, राष्ट्रीय खेलों में जीता गोल्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 07:59 PM IST

Medhali redkar, National Games: राष्ट्रीय खेलों में मेधाली रेडकर ने कमाल कर दिखाया है। जिमनास्ट से गोताखोर बनी मेधाली ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में गोताखोरी की 1 एम स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। मेधाली ने अपने कोचों के सुझाव के बाद गोताखोरी में आने का फैसला किया

जिमनास्ट से गोताखोर बनी मेधाली रेडकर ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में गोताखोरी की 1 एम स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। मेधाली ने अपने कोचों के सुझाव के बाद गोताखोरी में आने का फैसला किया क्योंकि दोनों खेलों में एक समान ‘कोर स्ट्रेंथ’ और ‘एक्रोबेटिक’ काबिलियत की जरूरत होती है।

Medhali_Redkar

मेधाली रेडकर (DD Sports)

मेधाली ने इसमें हाथ आजमाने की कोशिश की और सात साल बाद मुंबई की इस एथलीट ने कुल 171.50 अंक से रूतिका श्रीराम को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता।

End of Feed