घर के बाहर गिर रही थीं रूस की मिसाइलें, यूक्रेन की कोस्तयुक ने विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाई, फिर गुस्से में दिया विस्फोटक बयान

Marta Kostyuk Reaches Wimbledon Semi-Final Amid Russia-Ukraine War: यूक्रेन की मार्ता कोस्तयुक ने विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एक तरफ वो टेनिस कोर्ट पर इतिहास रच रही थीं, दूसरी ओर यूक्रेन में उनके घर के बाहर रूस के हमले हो रहे थे। अब इस जीत के बाद रूस के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए मार्ता ने विस्फोटक बयान दिया है।

इंग्लैंड में चल रही सबसे प्रतिष्ठित टेनिस ग्रैंड स्लैम चैंपियनशिप विंबलडन के सेंटर कोर्ट पर खेल रही मार्ता कोस्तयुक का पूरा ध्यान अपने देश यूक्रेन पर था, जिस पर रूस ने एक बार फिर हमला कर दिया है। कोस्तयुक अपना मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सोमवार को जब कोस्तयुक के माता-पिता के घर के पास रिहायशी इमारतों पर रूसी मिसाइलें गिरीं तो उन्हें इसे नजरंदाज करके ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपना चौथे दौर का मैच खेलना पड़ा। पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 11 घंटे तक ड्रोन और मिसाइल से हमले किये जिसमें कम से कम 21 आम नागरिक मारे गए।

Marta Kostyuk Reaches In Wimbledon Semi Final Amid Russia Ukraine War

मार्ता कोस्तयुक विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचीं

कोस्तयुक को हर दिन टेनिस पर फोकस करने के तरीके तलाशने पड़ रहे हैं जबकि उनका मन देश में हो रही घटनाओं पर लगा हुआ है। उन्होंने जैसमीन पाओलिनी पर 6-3, 6-2 से मिली जीत के बाद कहा, "पूरी तरह से अनदेखा करना संभव नहीं है। पिछला सप्ताह मेरे लिये काफी कठिन था जब यह बड़ा हमला हुआ।"

End of Feed