देशवासियों को टॉनिक मिला है, जीत से गदगद मनु के पिता ने दी पहली प्रतिक्रिया (वीडियो)

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के मेडल जीतने का खाता खोल दिया। उन्होंने ब्रोन्ज मेडल जीता। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गई हैं। जीत के बाद उनके पिता ने पहली प्रतिक्रिया दी।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने मेडल का खाता खोल दिया। भारत को पहला मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मिला है। भारत की मनु भाकर ने फाइनल में 221.7 का स्कोर हासिल कर ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया। वह शूटिंग में मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने शूटिंग में भारत के 12 साल से मेडल जीतने के सूखे को भी खत्म कर दिया। इससे पहले भारत की ओर से शूटिंग में साल 2012 में दो मेडल आए थे जब गगन नारंग ने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रोंज और विजय कुमार ने 50 मीटर रेपिड फायर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था।

cricket news

मनु भाकर (साभार-SAI Media)

जीत के बाद क्या बोले मनु के पिता

बेटी की कामयाबी से गदगद मनु के पिता राम किशन भाकर के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने पूरे देश को शुभकामनाएं देते हुए कहा 'पूरे देश को मनु पर गर्व है, उसके दो इवेंट बचे हैं, हमें उम्मीद है कि वह और बेहतर प्रदर्शन करेगी। मनु को सरकार और फेडरेशन से बहुत सहयोग मिला। वह देश की जनता के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि हासिल कर पाई। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।"

End of Feed