Paris Olympics 2024: स्वदेश लौटते ही मनु भाकर का भव्य स्वागत, 'पिस्टल क्वीन' ने बताया क्या है उनका अगल लक्ष्य

Manu Bhakar goal: भारत की पिस्टल क्वीन मनु भाकर का स्वदेश लौटते ही एक भव्य स्वागत हुआ है। उन्होंने इसके बाद अपने अगले लक्ष्य के बारे में भी बता दिया है। वे ओलंपिक के बाद 3 महीने तक आराम करने वाली हैं वहीं इसके बाद वे अगले ओलंपिक की तैयारियों में जुट जाएंगी।

Manu Bhakar goal:पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर का बुधवार को स्वदेश आगमन हुआ। उनका पहुंचते ही भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद उन्होंने कहा कि 2028 में होने वाले लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर लगी हुई हैं और वह भविष्य में लगातार अच्छे नतीजे देने के लिए कड़ी मेहनत करती रहेंगी।

manu bhaker pti

मनु भाकर (फोटो- PTI)

मनु भाकर (22 वर्ष) ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश के लिए ओलंपिक इतिहास रच दिया।स्वदेश लौटी मनु ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा - 'एक ओलंपिक के खत्म होने के बाद अब मेरे दिमाग में अगला ओलंपिक चल रहा है और इसके लिए सफर शुरू हो चुका है। अब पेरिस के बाद लॉस एंजिलिस ओलंपिक की यात्रा शुरू हो चुकी है और थोड़े ब्रेक के बाद मैं इसकी तैयारी शुरू कर दूंगी।मुझे उम्मीद है कि मेरा प्रदर्शन इस बार की तरह अच्छा रहेगा। मैं कड़ी मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करती रहूंगी।'

End of Feed