Singapore Smash: भारत की मनिका बत्रा को महिला और मिश्रित युगल दोनों में मिली हार

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2023, 05:02 PM IST

Manika Batra, Singapore Smash table tennis open: भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा को सिंगापुर स्मैश टेबल टेनिस ओपन के महिला सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स, दोनों ही वर्ग में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके साथ ही इस चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है। मनिका और जी साथियान को हिना हयाता और टोमोकाजु हारिमोतो की जापान की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता जोड़ी के खिलाफ मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

मनिका बत्रा की महिला और मिश्रित युगल दोनों मुकाबलों में हार के साथ मंगलवार को यहां सिंगापुर स्मैश टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। मनिका और जी साथियान को हिना हयाता और टोमोकाजु हारिमोतो की जापान की विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता जोड़ी के खिलाफ मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

Singapore Smash: भारत की मनिका बत्रा को महिला और मिश्रित युगल दोनों में मिली हार

मनिका और साथियान की छठी वरीय जोड़ी को चौथी वरीय विरोधी जोड़ी के खिलाफ अंतिम आठ के मुकाबले में 52 मिनट में 2-3 (9-11 9-11 11-8 11-5 7-11) से हार झेलनी पड़ी। मनिका और साथियान ने जियान झेंग और च्यु झी यू क्लेरेंस की सिंगापुर की जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में 3-1 (11-7, 12-10, 9-11, 11-3) से हराया था। भारतीय जोड़ी को मिश्रित युगल के पहले दौर में बाई मिली थी।

End of Feed