TT, World Team Championship: मनिका ने किया निराश, भारतीय महिला टीम जर्मनी से हारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 03:56 PM IST

Table Tennis, World Team Championship: भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने दोनों मैच हार गई जिससे भारतीय महिला टीम को आईटीटीएफ विश्व टीम चैंपियनशिप के पहले मैच में जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं अकुला और दीया चितले ने शानदार जीत भी दर्ज की।

श्रीजा अकुला और दीया चितले ने शानदार जीत दर्ज की, लेकिन स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा अपने दोनों मैच हार गई जिससे भारतीय महिला टीम को शनिवार को यहां आईटीटीएफ विश्व टीम चैंपियनशिप के पहले मैच में जर्मनी से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय पुरुष टीम ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन किया और ग्रुप दो के शुरुआती मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया।

manika_batra

मनिका बत्रा

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता और विश्व में 44वें नंबर की बत्रा दुनिया की आठवें नंबर की यिंग हान के सामने नहीं टिक पाई। जर्मन खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को 3-0 (11-3 11-1 11-2) से हराकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

End of Feed