चाय वाले 'जबरा फैन' से मिलेंगे लियोनल मेसी, बेटी की शादी में अर्जेंटीनाई रंग से रंगा था घर

लियोनल मेसी अपने शनिवार से शुरू हो रहे भारत दौरे पर कोलकाता में अपने दो जबरा फैन से मुलाकात करेंगे। एक फैन इच्छापुर में चाय बेचते हैं और उन्होंने अपनी बेटी की शादी में घर को अर्जेंटीना के रंग से रंग दिया था।

कोलकाता: इच्छापुर में चाय बेचने वाले शिब शंकर पात्रा के लिये अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी का भारत दौरा सपना सच होने जैसा है और उनका मानना है कि यह देखने के लिये ही ईश्वर ने उनकी जान बचाई। 56 वर्ष के पात्रा उन दो प्रशंसकों में से हैं जिन्हें मेसी से मुलाकात के लिये चुना गया है । पात्रा की कहानी मीडिया में वायरल होने के बाद आयोजकों ने मुलाकात के लिये उन्हें चुना।

Lionel Messi fan Shib Shankar Patra

लियोनल मेसी के फैन शिब शंकर पात्रा (फोटो क्रेडिट ANI)

मेसी और अर्जेंटीना के हैं धुर समर्थक

एक समय क्लब स्तर पर खेलने वाले पात्रा पूरी जिंदगी अर्जेंटीना और मेसी के धुर समर्थक रहे । इससे पहले 2011 में जब वेनेजुएला के खिलाफ फीफा का दोस्ताना मैच खेलने मेसी यहां आये थे तब नवाबगंज में पात्रा ने अपना पूरा घर नीले और सफेद से रंग दिया था। इसके अलावा दशकों पुराना टी स्टाल भी ‘अर्जेंटीना फैन क्लब’ बना दिया जिसके प्रवेश पर मेसी का आदमकद स्टैच्यू लगाया था। भीतर दीवारें और दरवाजे भी अर्जेंटीना के रंगों में रंगे थे। स्थानीय लोग चाय और फुटबॉल अड्डा के लिये एकत्र होते थे जबकि आगंतुकों के लिये यह ‘सेल्फी प्वाइंट’ बन गया था।

End of Feed