Lionel Messi, Inter Miami: फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को 36 साल बाद चैम्पियन बनाने वाले स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने नए नया क्लब ज्वाइन करने से पहले ही अपने फ्री किक की तकनीक को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अमेरिका की फुटबॉल क्ल्ब इंटर मियामी क्लब ज्वाइन किया। उनके इस निर्णय ने सबको चौका दिया। इंटर मियामी क्लब से पहले मेसी को सऊदी अलग और कैटेलोनिया में अपने पूर्व क्लब के ऑफर को ठुकरा दिया था। वे इस महीने के अंत तक पीएसजी के साथ अनुबंध पर है।
लियोनेल मेसी। (फोटो- पीएसजी के ट्विटर से)
बार्सिलोना के साथ मेरा गहरा रिश्ता
लियोनेस मेसी ने चीन के एक आउटलेट टीटीप्ल्स से बार्सिलोना क्लब के दौरान बिताए गए लम्हों को शेयर किया। उन्होंने कहा कि मैं भले ही वहां नहीं था, लेकिन इसके बाद भी वह मुझे चाहते थे। मैंने वहां कई साल बिताए और मेरे बच्च भी वहां समय बिताए हैं। आगे उन्होंने कहा कि बार्सिलोना के साथ मेरा गहरा रिश्ता है। मेसी ने बार्सिलोना के लिए 2004 से 2021 तक खेला है। इस दौरान 520 मैचों में 474 गोल किए हैं।
फ्री किक को लेकर क्या बोले मेसी
जब मेसी से फ्री किक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका श्रेय दो दिग्गजों को दिया। उन्होंने ने कहा कि रोनालिन्डो और डिएगो माराडोना ने बुहत कुछ सिखाया। उन्होंने कौशल को निखारने में निरंतर व्यक्तिगत अभ्यास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा यह निरंतर प्रशिक्षण पर निर्भर करता है और आप उस पर हर दिन सुधार कर सकते है।
21 जुलाई को खेलेंगे पहला मुकाबला
बार्सिलोना और पीएसजी की ओर से खेल चुके मेसी अगले महीने नया क्लब ज्वाइन कर लेंगे। उम्मीद है कि मेसी नए क्लब इंटर मियामी के लिए 21 जुलाई को क्रूज अजुल के खिलाफ खेल सकते हैं। हालांकि, वे अभी इंटरनेशल फ्रेंडली मैच् के लिए चीन में हैं।
