देश के लिए आखिरी बारः लियोनेल मेसी फ्रेंडली मैचों के लिए अर्जेंटीना टीम में शामिल, फैंस के पास महान खिलाड़ी को अलविदा कहने का अंतिम मौका

Lionel Messi Included In Argentina Squad: करोड़ों फुटबॉल फैंस महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी को आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। दरअसल, कुछ फ्रेंडली मैचों के लिए मेसी को अर्जेंटीना की टीम में शामिल किया गया है ताकि स्थानीय फैंस को एक अंतिम बार अपने चहेते खिलाड़ी को अलविदा कहने का मौका मिले। गौरतलब है कि फीफा वर्ल्ड कप के बाद मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को आने वाले फ्रेंडली मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। इससे उन्हें अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा के बाद फैंस को अलविदा कहने का मौका मिलेगा। AFA की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, अर्जेंटीना की नेशनल टीम देश में 21 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच तीन फ्रेंडली मैच खेलेगी।

Lionel Messi Included In Argentina Squad for Friendly Matches

लियोनेल मेसी फ्रेंडली मैचों के लिए अर्जेंटीना टीम में शामिल

लियोनेल स्कालोनी की टीम 30 सितंबर को कॉर्डोबा प्रांत के मारियो अल्बर्टो केम्पस स्टेडियम में बोलीविया के खिलाफ मैच खेलेगी। बाकी दो मैच रिवर प्लेट स्टेडियम में होंगे - एक 3 अक्टूबर को बुर्किना फासो के खिलाफ और दूसरा 6 अक्टूबर को बेनिन के खिलाफ। मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और जियोवानी लो सेल्सो 6 अक्टूबर को होने वाले आखिरी फ्रेंडली मैच में शामिल होंगे।

End of Feed