मेस्सी का 'डबल' धमाल, अर्जेन्टीना ने जमैका को 3-0 से रौंदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 01:18 PM IST

Argentina vs Jamaica: अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के शानदार प्रदर्शन व दो गोल के दम पर अर्जेंटीना ने जमैका को 3-0 से शिकस्त देने में सफलता हासिल की।

लियोनेल मेस्सी के दो गोल की बदौलत अर्जेन्टीना ने फुटबॉल विश्व कप से पूर्व अपने अंतिम अभ्यास मैच में मंगलवार को यहां जमैका को 3-0 से हराया। मेस्सी ने दो गोल किए और इस दौरान दो बार प्रशंसक मैदान पर घुस आए। इस जीत से साथ अर्जेन्टीना का अजेय अभियान 35 मैच का हो गया है। टीम ने पिछले तीन साल में कोई मुकाबला नहीं गंवाया है।

lionel_messi

लियोनेल मेस्सी

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने कहा, ‘‘आपको मेस्सी का लुत्फ उठाना होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका देश कौन सा है, हर कोई यही करता है। मैं उनका कोच हूं लेकिन मैं उन्हें देखने के लिए टिकट खरीदूंगा।’’

End of Feed