ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लियोनेल मेस्सी ने दागा अपना फास्टेस्ट गोल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 16, 2023, 12:34 PM IST

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का जलवा एक बार फिर सबने देखा जब उन्होंने बीजींग में आयोजित एक फैंडली मैच में सबसे तेज गोल दागा। उनके इस गोल के दम पर अर्जेंटीना ने इस मैच को जीत लिया है। मैच के दूसरे ही मिनट में उन्होंने ये गोल दागा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. फ्रैंडली मैच में लियोनेल मेस्सी का धमाल
  2. कर डाला करियर का सबसे तेज गोल
  3. फ्रैंडली मैच में किया कारनामा

मैदान पर अर्जेंटीना स्टार लियोनेल मेस्सी हो तो कुछ न कुछ अनोखा होना बनता है। ऐसा ही हुआ बीजिंग में ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना के बीच एक फैंडली मैच में जहां मेस्सी ने अपनी टीम के लिए फास्टेस्ट गोल डाला। इस गोल के दम पर अर्जेंटीना ने इस फ्रैंडली मैच को 2-0 के अंतर से अपने नाम किया। बीजिंग के वर्कर्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेस्सी ने मैच शुरू होने के 79वें सेंकंड में ही गोल दागकर अपनी टीम के लिए सबसे फास्टेस्ट गोल दागने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

lionel messi fastest goal

लियोनेल मेस्सी (साभार-Twitter)

मैच के दूसरे ही मिनट में अर्जेंटीना ने बॉल जीता और एंजो फर्नांडीज ने पास मेस्सी को दिया। फिर क्या था मेस्सी ने अपना कौशल दिखाते हुए गोलकीपर सहित दो डिफेंडर को छकाते हुए बॉल गोल पोस्ट में डाल दिया और ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिला दी।

End of Feed