लियोनेल मेसी और पुटेलस फीफा पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2023, 06:30 PM IST

Lionel Messi, FIFA AWARDS: लियोनेल मेसी ने किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़ कर फीफा (फुटबॉल संघों का अंतरराष्ट्रीय महासंघ) सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (2022) का पुरस्कार अपने नाम किया। महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने किलियन एम्बाप्पे और करीम बेंजेमा को पछाड़ कर फीफा (फुटबॉल संघों का अंतरराष्ट्रीय महासंघ) सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (2022) का पुरस्कार अपने नाम किया। महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

Lionel Messi

लियोनेल मेस्सी (AP)

कतर में एम्बाप्पे की टीम फ्रांस के खिलाफ रोमांचक फाइनल में अर्जेंटीना को विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मेसी ने सोमवार रात को आयोजित कार्यक्रम में पिछले 14 साल में सातवीं बार फीफा पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने अपने रिकॉर्ड पांचवें प्रयास में विश्व कप का खिताब जीता था।

End of Feed