Swiss Open 2024: लक्ष्य सेन का धमाकेदार प्रदर्शन जारी, इस बार मलेशियाई खिलाड़ी को तीन गेम में दी शिकस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2024, 11:00 PM IST

Swiss Open 2024, Lakshya Sen vs Leong Jun Hao: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के बाद स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों को दबदबा देखने को मिला। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु, पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन दूसरे राउंड में पहुंच चुके हैं।

Swiss Open 2024, Lakshya Sen vs Leong Jun Hao: ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु, पूर्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत और अच्छी फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते ही बुधवार को यहां स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। यहां 2022 में खिताब जीतने वाली सिंधु ने थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकेवोंग को 21-12, 21-13 से हराकर दूसरे दौर में जापान की तोमोका मियाजाकी से मुकाबला सुनिश्चित किया।

Lakshya Sen, Lakshya Sen, Lakshya Sen beats Leong Jun Hao, Leong Jun Hao, Swiss Open 2024, Swiss Open 2024 first round result, PV Sindhu, Kidambi Srikanth, Indian Badminton Players, Badminton News Today,Badminton News in Hindi, Sports News in Hindi,

लक्ष्य सेन। (फोटो- BAI Media Twitter)

विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के विश्व में 24वें नंबर के खिलाड़ी वांग जु वेइ को 43 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17 21-18 से हराया। श्रीकांत की अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सात मुकाबलों में यह छठी जीत है। उनका अगला मुकाबला मलेशिया के शीर्ष वरीयता प्राप्त ली जी जिया से होगा। पिछले दो टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के सेमी फाइनल में पहुंचने वाले लक्ष्य सेन में मलेशिया के लियोंग जुन हाओ को 62 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19 15-21 21-11 से पराजित किया। वह अगले मैच में चीनी ताइपे के चिया हाओ ली से भिड़ेंगे।

End of Feed