कुमामोटो मास्टर्स जापान बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन और श्रीकांत

Kumamoto Masters Japan 2026 Badminton Tournament: भारतीय शटलर लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत ने जापान में चल रहे कुमामोटो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल्स में जगह पक्की कर ली है।

Kumamoto Master Japan 2026: बुधवार को कुमामोटो मास्टर्स जापान 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत ने अपने शुरुआती दौर के मैचों में कड़े संघर्ष के बाद जीत दर्ज की और पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

lakshya sen and kidambi srikanth cruise into pre quarter finals of kumamoto masters japan

लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत कुमामोटो मास्टर्स जापान के प्री-क्वार्टर फाइनल्स में पहुंचे (X)

आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने कुमामोटो प्रीफेक्चुरल जिम्नेजियम में 49 मिनट तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-19, 21-18 से हराया। सुपर 500 इवेंट से पहले क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में 10वें स्थान पर रहे लक्ष्य का लक्ष्य शीर्ष आठ में जगह बनाना और सीजन के अंत में होने वाले BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में अपनी जगह पक्की करना है।

End of Feed