Women Candidates Chess Tournament: महिला शतरंज टूर्नामेंट में इस खिलाड़ी की अगुआई में चुनौती पेश करेगी भारतीय टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 07:43 PM IST

Women Candidates Chess Tournament 2024: कनाडा में बुधवार (03 अप्रैल 2024) महिला कैंडिडेट्स शतरंत टूर्नामेंट का आगाज होगा। इस टूर्नामेंट में ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। टूर्नामेंट में हंपी, गोरयाचकिना और टिंगजी सहित आठ खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

Women Candidates Chess Tournament 2024: ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी बुधवार से कनाडा के टोरंटो में शुरू हो रहे महिला कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। रूस की ग्रैंडमास्टर एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना टूर्नामेंट की शीर्ष रैंकिंग वाली खिलाड़ी और प्रबल दावेदार हैं। उन्हें दूसरे नंबर की खिलाड़ी और पूर्व महिला विश्व चैंपियन चीन की लेइ टिंगजी से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट में हंपी, गोरयाचकिना और टिंगजी सहित आठ खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

Koneru Humpy, Koneru Humpy, GM Koneru Humpy, Koneru Humpy lead Indian challenge, Koneru Humpy Women Candidates Tournament, Women Candidates Tournament 2024, Women Candidates Tournament At Toronto, Chess News, Chess News in Hindi, Sports News in Hindi,

ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी। (फोटो- SAI Media Twitter)

टूर्नामेंट में भले ही भारतीय चुनौती की अगुवाई हंपी कर रही हों लेकिन भारत की आर वैशाली के महत्व को उनके कभी हार नहीं मानने के जज्बे के कारण खारिज नहीं किया जा सकता है। हंपी ने अपनी बेहतर रैंकिंग के कारण प्रतियोगिता में जगह बनाई है जबकि वैशाली ने अपने करियर का सबसे बड़ा टूर्नामेंट जीता जब उन्होंने पिछले साल महिला ग्रां प्री का खिताब जीतकर दूसरे सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। इस प्रतियोगिता के विजेता को विश्व चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा।

End of Feed