US Open के फाइनल में अपने से 9 साल छोटे खिलाड़ी से हारे किदांबी श्रीकांत, टूटा BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतने का सपना

भारत के बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत का यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में अपने से 9 साल छोटे खिलाड़ी से हार गए। मैच में वापसी करने के बाद भी श्रीकांत को चीनी ताइपे के सु ली-यांग से तीन गेम के कड़े मुकाबले में शिकस्त मिली। फाइनल मुकाबले में श्रीकांत ने कई बार गलती, जिसके चलते वह BWF वर्ल्ड टूर का खिताब जीतने से चूक गए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत का यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार सफर रनर-अप के साथ खत्म हुआ। मेंस सिंगल्स के फाइनल में उन्हें चीनी ताइपे के सु ली-यांग से तीन गेम के कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 2021 वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले 33 साल के श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए मैच को निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया, लेकिन अपने से 9 साल छोटे और दुनिया के नंबर-46 खिलाड़ी से हार गए।

Kidambi Srikanth

यूएस ओपन में हारे किदांबी श्रीकांत। फोटो- सोशल मीडिया

एक घंटे से ज्यादा चले इस कड़े मुकाबले में श्रीकांत को आखिरकार 15-21, 21-16, 9-21 से हार मिली। वे पिछले साल मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 और सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 में भी दूसरे स्थान पर रहे थे। इस सीजन का अपना पहला फाइनल खेल रहे पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने शुरुआत तो तेज की, लेकिन एक गलती ने उनकी लय बिगाड़ दी। इसके बाद लगातार कई गलतियों की वजह से सु को 7-2 की बढ़त मिल गई।

End of Feed