Khelo MP Youth Games 2026 का हुआ शुभारंभ, मुंख्यमंत्री बोले- मध्यप्रदेश बना स्पोर्ट्स हब

ओलंपिक की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को खेल प्रतिययोगिता का आगाज हुआ। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का आयोजन 13 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थलों पर अलग-अलग दिनों में आयोजित किया जा रहा है।

भोपाल। ओलंपिक की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स का मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को खेल प्रतिययोगिता का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओलंपिक की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स के लोगो, टी-शर्ट, टॉर्च, एंथेम और मैस्कॉट का लोकार्पण कर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में वर्तमान में 11 खेल अकादमियां संचालित हैं और प्रदेश अब स्पोर्ट्स का हब बन चुका है।

Khelo MP Youth Games

Khelo MP Youth Games, फोटो- स्क्रीन ग्रैब

उन्होंने 'मध्यप्रदेश की जय और हम सब की विजय' स्लोगन को दोहराते हुए कहा कि जब हम सभी विविध क्षेत्रों में निरंतर जय प्राप्त करते रहेंगे, तो विजय स्वतः ही मिलती जाएगी। इस अवसर पर खेल मंत्री विश्वास सारंग सहित कई मंत्री, विधायक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का आयोजन 13 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थलों पर अलग-अलग दिनों में आयोजित किया जा रहा है।

End of Feed