Paris Paralympics 2024: कपिल परमार ने पैरालंपिक जूडो में जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक, विरोधी को 33 सेकेंड में दी मात

भारत के पैरा एथलीट कपिल परमार ने पेरिस पैरालंपिक खेलों में जूडो में कास्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पहली बार किसी भारतीय ने पैरा खेलों में जूडो में कोई पदक जीता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कपिल परमार ने पेरिस पैरालंपिक खेलों जीता कांस्य पदक
  • जूडो में जीता भारत के लिए पहला पैरालंपिक पदक
  • मुकाबले में 33 सेकेंड में विरोधी प्लेयर को दी मात

पेरिस: कपिल परमार ने बृहस्पतिवार को यहां जे1 60 किग्रा पुरुष पैरा जूडो स्पर्धा में ब्राजील के एलिल्टोन डि ओलिवेरा को हराकर कांस्य पदक जीता और भारत को जूडो में पहला पैरालंपिक पदक दिलाया। परमार ने कांस्य पदक के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी पर शुरू से ही दबदबा बनाये रखा और रिकॉर्ड 10-0 से जीत हासिल की। इससे पहले वह सेमीफाइनल में ईरान के एस बनिताबा खोर्रम अबादी से पराजित हो गये । परमार (24 वर्ष) को सेमीफाइनल ए में ईरानी प्रतिद्वंद्वी से 0-10 से हार मिली।

Kapil Parmar

कपिल परमार

एशियाई खेलों में जीता था सिल्वर

End of Feed