Jindal Panther Shield 2026: अरावली को हराकर जिंदल पैंथर ने जीता चैंपियनशिप

शनिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में जिंदल पैंथर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिंदल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उसने अरावली को हराया। जिंदल पैंथर की ओर से सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए।

नोएडा, 24 अक्टूबर 2026: शनिवार को नोएडा स्थित जिंदल पोलो एस्टेट में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में जिंदल पैंथर ने अरावली को 10–5.5 से हराकर जिंदल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे मैच में जिंदल पैंथर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और जीत के जज्बे का अद्भुत प्रदर्शन किया। जिंदल पैंथर की ओर से सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल कर अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। टीम के संरक्षक नवीन जिंदल ने भी दो महत्वपूर्ण गोल कर टीम की जीत में योगदान दिया।पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गौरव सहगल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) चुना गया।

JINDAL PANTHER

जिंदल पैंथर (साभार-x)

उपविजेता रही अरावली टीम की ओर से अंगद कलान, नॉडी, जे.एम. जुरी और दीपु ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, जिंदल पैंथर के आक्रामक खेल के सामने अरावली की टीम 4.5 गोल के अंतर से मुकाबला हार गई। चैंपियनशिप जीतने पर खुशी जताते हुए जिंदल पैंथर टीम के संरक्षक नवीन जिंदल ने कहा, "जिंदल पैंथर शील्ड जीतना हमारी पूरी टीम के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। मैं अपने सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देता हूं। साथ ही, टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने अपने बेहतरीन खेल से मुकाबलों को रोमांचक बनाया।

End of Feed