जादूमणि का सिल्वर पक्का, फाइनल में जाई डिक्सन के खिलाफ तय होगा सिल्वर या गोल्ड

भारत के जादूमणि सिंह ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा जहां उनके सामने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर रिंग में होंगे। फाइनल में उनक सामना ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन से होगा।

वर्ल्ड नंबर 8, 22 साल के भारतीय बॉक्सर जादूमणि सिंह का जादू सेमीफाइनल में भी चल पड़ा है। 55 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने नामीबिया के फीलीप पुमुलो मुताकेला को होसेब को हराया। जादूमणी सिंह ने यह बाउट 5-0 से अपने नाम किया। 54 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में उनक सामना ऑस्ट्रेलिया के जाई डिक्सन से होगा जिन्होंने करीबी मुकाबले में घाना के बॉक्सर अमादु मोहम्मद को 4-1 से हराया।

jadumani singh

जादूमणि सिंह (साभार-AI Image)

पहले राउंड में ही रख दी जीत की नींव

जादूमणि सिंह ने पहले ही राउंड में जीत की नींव रख दी। उन्होंने अपने विरोधी होसेब को एक के बाद एक कई पंच लगाए। तगड़े पंच और शानदार फुटवर्क के चलते उन्होंने कई बार अपने नामीबियाई प्रतिद्वंद्वी के चेहरे पर जोरदार प्रहार किया और यह राउंड 10-9 से अपने नाम कर लिया। दूसरे राउंड में भारतीय बॉक्सर पहले राउंड की तुलना में अधिक सतर्क नजर आए। हालांकि इस राउंड में नामीबिया के खिलाड़ी ने कुछ हद तक वापसी की, लेकिन जजों ने यह राउंड भी भारतीय बॉक्सर के पक्ष में दिया। यह राउंड जादूमणि ने 10-9 से अपने नाम किया। तीसरे राउंड में विरोधी बॉक्सर थोड़े हावी रहे। इस राउंड में जादूमणि के पक्ष में केवल दो जजों ने 10 प्वाइंट दिए बल्कि बाकी 3 जजों ने होसेब के पक्ष में 10 अंक दिए।

जादुमणि राष्ट्रमंडल खेल 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली 5वें भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं। जादूमणि के अलावा प्रीति पवार, अंकुश पंघल, जैस्मीन लैंबोरिया और अरुंधति चौधरी खिताबी मुकाबलों में शामिल हो गईं।

End of Feed