ISSF World Championship: भारतीय तिकड़ी ने किया कमाल, पहले दिन 25 मीटर पिस्टल में दिलाया मेडल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 09:26 PM IST

India Win Bronze in ISSF World Championship: भारत का आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के पहले दिन मेडल का खाता खुल गया। भारतीय तिकड़ी (ईशा, नाम्या और विभूति) ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम कमाल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

काहिरा: भारत ने गुरुवार को यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीत कर आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप में अपने अभियान की शुरुआत की।

ISSF World Championship

ईशा सिंह, नाम्या कपूर और विभूति भाटिया की तिकड़ी ने कांस्य पदक मैच में जर्मनी की टीम को 17-1 से हराकर प्रतियोगिता के पहले दिन ही भारत का नाम पदक तालिका में लिखवाया।

End of Feed