ईरान के फुटबॉल महासंघ का दावा, अमेरिका में होने वाले मुकाबलों के लिए फैंस के टिकट रद्द

वीजा विवाद के बाद ईरान फुटबॉल महासंघ ने एक अमेरिका पर एक बड़ा आरोप लगाया है। ईरान फुटबॉल महासंघ का कहना है कि अमेरिका में होने वाले उसके मुकाबले के लिए ईरानी फैंस के टिकट रद्द कर दिए हैं। इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए फीफा से संपर्क किया गया था। अब इस मामले के बाद अमेरिका के साथ चल रहे विवाद में एक और नया मुद्दा जुड़ गया है।

तिजुआना। ईरान फुटबॉल टीम और फीफा वर्ल्ड कप होस्ट नेशन अमेरिका के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीजा विवाद सुलझने के बाद ईरान फुटबॉल महासंघ ने अमेरिका पर एक बड़ा आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि US ने उसके मैच के लिए ईरानी फैंस के टिकट रद्द कर दिए हैं।

Iran

ईरान फुटबॉल महासंघ ने अमेरिका पर लगाया बड़ा आरोप। फाइल फोटो

ईरान के फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को दावा किया कि फीफा ने अमेरिका में होने वाले देश के तीन विश्व कप मुकाबलों के लिए ईरानी फैंस को मिलने वाले टिकट रद्द कर दिए हैं। विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 48 टीम में से हर महासंघ को स्टेडियम की क्षमता के आठ प्रतिशत टिकट मिलते हैं और उसके पास उन्हें बांटने का अधिकार होता है, यानी हर मैच के लिए कई हजार टिकट।

End of Feed