स्पोर्ट्स

Fifa World Cup 2026: अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले मार्टिनेज से लेकर छठा वर्ल्ड कप खेल रहे गुलीरमो, गोलकीपर्स जो इस वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उस टीम का बोलबाला रहेगा जिसके डिफेंस में दम होगा। यही कारण है कि इस वर्ल्ड कप में भी हमेशा की तरह गोलकीपर का अहम रोल रहने वाला है। चलिए कुछ बड़े गोलकीपर के बारे में जानते हैं जो इस बार अपना दम दिखाएंगे।

Image

फीफा वर्ल्ड कप गोलकीपर (साभार-X)

Fifa World Cup 2026: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। पहली बार 48 टीम इस वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही है। 104 मैच के बाद नए वर्ल्ड चैंपियन का फैसला हो जाएगा और इस दौरान जितनी भूमिका स्ट्राइकर की रहेगी, उससे ज्यादा मैच का रिजल्ट इस बात पर निर्भर करेगा कि किसका डिफेंस सबसे तगड़ा है। ऐसे में चलिए कुछ दमदार गोलकीपर के बारे में जानते हैं जो इस वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए दीवार बनकर उतरेंगे।

मैनुअल नेउर (जर्मनी गोलकीपर)- 40 साल के इस गोलकीपर ने गोलकीपिंग की नई परिभाषा गढ़ी है। उन्होंने दिखाया कि गोलकीपर क्या कर सकते हैं। फीफा भी उन्हें बेस्ट गोलकीपर के अवॉर्ड से नवाज चुका है। अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे मैन्यूल ट्रॉफी के साथ इसे खत्म करना चाहेंगे।

थिबॉट कर्टोइस (बेल्जियम)- 6’7″ लंबे इस गोलकीपर का अनुभव बेल्जियम के काम आने वाला है। दो चैंपियंस लीग के अलावा कई अन्य लीग जीत चुका यह गोलकीपर हमेशा अपनी टीम के लिए मैच विनर रहा है। अगर बेल्जियम को इस वर्ल्ड कप में दूर तक जाना है तो उसमें कर्टिस को रोल अहम होगा।

एलिसन बेकर (ब्राजील)- जब वर्ल्ड के चुनिंदा गोलकीपर की बात की जाए तो सबसे ज्यादा ब्राजील का नाम लिया जाता है। इस कड़ी में सबसे पहला नाम एलिसन बेकर का है। एलिसन ऐसे खेलते हैं जो आउटफील्ड प्लेयर हो। लीवरपूल को एक बार उन्होंने अपने जम पर चैंपियंस लीग जितवाया था।

गुलीरमो ओचाओ (मैक्सिको)- लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद गुलीरमो छठा वर्ल्ड कप खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहले ही अपने आखिरी वर्ल्ड कप खेलने का ऐलान कर दिया है और मेजबान होने के नाते वह अपना बेस्ट देना चाहेंगे।

डॉमनिक लिवाकोविच (क्रोएशिया)- पिछले वर्ल्ड कप में लिवाकोविक पेनेल्टी शूट आउट के हीरो के तौर पर सामने आए थे। जापान के खिलाफ उन्होंने 3 गोल बचाए थे। ब्राजील के खिलाफ जीत में भी उनकी अहम भूमिका थी।

एमिलानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)- आखिर में बात उस गोलकीपर की जिन्होंने अर्जेंटीना को पिछले वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। फ्रांस के खिलाफ 123वें मिनट में पहले एक गोल बचाया और बाद में शूटआउट में अर्जेंटीना को जीत दिला दी। इसके बाद उन्हें गोल्डन ग्लोव अवॉर्ड से नवाजा गया। अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे मेसी की विदाई को मार्टिनेज यादगार बनाने की कोशिश करेंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article