IOA की चार जुलाई को भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव कराने की योजना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2023, 09:20 PM IST

WFI Elections: भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव चार जुलाई को कराने की योजना बनाई है और इसके लिए जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव चार जुलाई को कराने की प्रक्रिया पर आगे बढ़ते हुए सोमवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया जो फैसला करेंगे कि राज्य संघों में कौन सा विरोधी गुट चुनाव में हिस्सा लेगा।

Brijbhushan Singh

बृजभूषण सिंह (AP)

आईओए के सीईओ कल्याण चौबे ने न्यायमूर्ति मित्तल कुमार को उनकी नियुक्त की जानकारी दी और इस भूमिका को स्वीकार करने के लिए कहा। चौबे ने पत्र में कहा, ‘‘आईओए को डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी परिषद के चुनाव कराने के लिए कदम उठाने होंगे और डब्ल्यूएफआई के चुनावों के लिए हमें आपको निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने की खुशी है। आप चुनाव कराने में अपनी मदद करने के लिए एक सहायक निर्वाचन अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति पर विचार कर सकते हैं।’’

End of Feed