नई दिल्ली: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट द्वारा भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाए महिला पहलवानों के साथ शारीरिक शोषण के आरोपों की जांच के लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने सात सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। जांच समिति में एमसी मेरीकॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो वकीलों को जगह दी गई है।
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे भारतीय पहलवान(साभार Vinesh Phogat)
जंतर-मंतर पर तीन दिन से धरने पर बैठे हैं पहलवान
तीन दिन से भारत के जाने माने पहलवानों ने कुश्ती संघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया सहित पहलवान जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। ये सभी अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पर मनमानी करने और मनमाने तरीके से कुश्ती फेडरेशन को चलाने का आरोप लगा रहे हैं।@PMOIndia @AmitShah @ianuragthakur @PTUshaOfficial t.co/PwhJjlawPg
— ANI (@ANI) Jan 20, 2023
