स्पोर्ट्स

यौन उत्पीड़न मामले में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर दानी अल्वेस गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 20, 2023, 09:59 PM IST

Brazilian football star Dani Alves arrested: कुछ ही समय पहले फीफा विश्व कप में ब्राजील की फुटबॉल टीम की तरफ से धमाल मचा रहे उनके अनुभवी खिलाड़ी दानी अल्वेस को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनको यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना बार्सिलोना के एक नाईटक्लब में घटी थी।

Image

दानी अल्वेस हुए गिरफ्तार (AP)

ब्राजील के फुटबॉलर दानी अल्वेस को स्पेन में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटना बार्सिलोना के एक नाइटक्लब में 31 दिसंबर को घटी थी।

पुलिस ने अल्वेस को सम्मन भेजा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब वह एक जज के सामने उपस्थित होंगे जो आरोपों पर फैसला करेंगे। अभी उन्हें जमानत नहीं देने और जेल में रखने का आदेश दिया गया है।

अल्वेस 39 साल के हैं तथा उन्हें फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है। अपने करियर के दौरान वह बार्सिलोना, युवेंटस और पेरिस सेंट जर्मेन जैसे शीर्ष फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेले।

End of Article