स्पोर्ट्स

IND vs NZ: पहले वनडे में करीबी जीत के बावजूद टीम इंडिया पर हुआ मोटा जुर्माना

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 20, 2023, 04:46 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में स्लो ओवर रेट की वजह से मोटा जुर्माना आईसीसी ने किया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार AP)

दुबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 12 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया पर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम पर जुर्माना धीमी गति से गेंदबाजी करने के लिए लगा है।

आईसीसी ने भारतीय टीम द्वारा हैदराबाद में स्लो ओवर रेट के लिए 60 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। भारतीय टीम बुधवार को जीत के लिए 350 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए नियत समय में तीन ओवर कम गेंदबाजी की थी। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने आईसीसी से भारतीय टीम के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश की थी।

स्लो रेट से गेंदबाजी करने पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की प्रतिओवर 20 प्रतिशत मैच फीस की कटौती की गई है। तीन ओवर देरी से फेंकने की वजह से यह कटौती कुल मिलाकर 60 प्रतिशत हो गई है। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का अनुच्छेद 2.22 मैच फीस में कटौती की अनुमति देता ह।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम का अपराध स्वीकार कर लिया। ऐसे में आधिकारिक तौर पर मामले की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। भारतीय टीम द्वारा स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने की शिकायत फील्ड अंपायर अनिल चौधरी और नितिम मेनन के साथ तीसरे-चौथे अंपायर केएन अनंतपद्मनाभन और जयारमन मदनगोपाल ने दर्ज कराई थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article