Indonesia Open, Men's Singles Final, Lakshya Sen: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया ओपन में धमाकेदार शुरुआत की। पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य का सामना मलेशिया के ली जी जिया से हुआ। शुरुआती दौर से लेकर मुकाबले के अंतिम समय तक लक्ष्य सेन का पलड़ा भारी दिखा। लक्ष्य सेन ने ली जी जिया को लगातार गेम में शिकस्त देकर अगले राउंड में जगह पक्की की। लक्ष्य और ली जी जिया के बीच 33 मिनट तक मुकाबला चला। वहीं, लक्ष्य की यह मलेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ तीसरी जीत है। लक्ष्य सेन और प्रियांशु राजावत से पहले पीवी सिंधु और एचएस प्रणय प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।
लक्ष्य सेन। (फोटो- बैडमिंटन फोटो के ट्विटर से)
आठवीं सीड को लक्ष्य ने दिया शिकस्त
मैच के पहले गेम में लक्ष्य का पलड़ा काफी मजबूत नजर आया। लक्ष्य ने ली जी जिया को 21-17 से शिकस्त दी और मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भी लक्ष्य का शानदार लय बरकरार रहा। लक्ष्य ने दूसरे सेट में भी मलेशियाई खिलाड़ी को 21-13 से मात देकर मुकाबले पर कब्जा जमाया लिया। दोनों खिलाड़ी चौथी बार आमने-सामने हुए, जबकि इस साल पहली बार आपस में भिड़े हैं। लक्ष्य की यह ली जी जिया के खिलाफ तीसरी जीत है। इस मुकाबले से पहले लक्ष्य ने ली जी जिया को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 के सेमीफाइनल में तीन गेम में हराया था, जबकि इंडिया इंटरनेशनल सीरीज 2016 के फाइनल में चार गेम में शिकस्त दी थी।
प्रियांशु को मिला वॉकओवर
पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में लक्ष्य सेन के अलावा प्रियांशु राजावत भी प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट के पहले राउंड में उनका सामना थाइलैंड के कुन्लावुट वितिसार्न से हुआ। लेकिन प्रियांशु को वॉकओवर मिल गया। दोनों खिलाड़ी दूसरी बार आपस में भिड़ने वाले थे। इससे पहले जूनियर इंटरनेशनल चैलेंजर्स 2019 में भिड़े थे। इस मुकाबले में प्रियांशु को लगातार गेम में हार मिली थी।
