पहलवान मोहित कुमार ने रचा इतिहास, बने अंडर-20 विश्व चैंपियन

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 16, 2023, 11:34 PM IST

भारत के युवा पहलवान मोहित कुमार ने इतिहास रच दिया है वो दीपक पूनिया के बाद कुश्ती में अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

अम्मान (जॉर्डन): भारत के मोहित कुमार बुधवार को पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग में रूस के एल्डर अखमदुनिनोव को हराकर 2018 के बाद विश्व जूनियर कुश्ती चैंपियन बनने वाले दूसरे भारतीय पहलवान बने जबकि प्रिया खिताब जीतने वाली देश की दूसरी महिला खिलाड़ी बनने की राह पर हैं।

Mohit Kumar

मोहित कुमार (SAI Media)

मोहित फाइनल में एक समय 0-6 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद रूस का खिलाड़ी अपनी लय खो बैठा जिसका भारतीय पहलवान ने पूरा फायदा उठाकर लगातार नौ अंक बनाए। अब सीनियर स्तर पर खेल रहे दीपक पूनिया 2018 में जूनियर चैंपियनशिप जीतने वाले आखिरी भारतीय पहलवान थे।

End of Feed