मेडल का जुनूनः हनीमून भी छोड़ा, शादी के पांचवें दिन एशियन गेम्स शिविर से जुड़ीं सविता

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 15, 2023, 09:31 PM IST

Asian Games 2023, Savita Punia: देश के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत खिलाड़ियों में कूट-कूटकर भरी होती है। भारत को आगामी एशियन गेम्स 2023 में पदक दिलाने के लिए भारतीय हॉकी महिला टीम की कप्तान सविता पूनिया अपना हनीमून छोड़ते हुए शादी के पांचवें दिन ही शिविर में शामिल हो गई हैं।

Asian Games 2023: पेरिस ओलंपिक को लक्ष्य बनाने वाली भारतीय महिला हॉकी कप्तान सविता पूनिया (Savita Punia) अप्रैल में शादी के बाद पांचवें दिन ही शिविर में लौट आई थी, हनीमून पर नहीं गई और अलग टाइम जोन होने के कारण विदेश में बसे अपने पति से फोन पर भी अब कम बात हो पाती है। तोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रहकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता का लक्ष्य पेरिस में अगले साल पदक की कमी को पूरा करने का है और इसके लिये वह कोई कुर्बानी देने से पीछे नहीं हट रहीं ।

Savita Punia leaves her honeymoon for Asian Games 2023

सविता पूनिया (Instagram)

सविता ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैं तोक्यो की कमी को पेरिस में पूरा करना चाहती हूं । इस साल पांच अप्रैल को मेरी शादी हुई थी लेकिन उसके बाद से सात दिन ही पति के साथ रही हूं । हम हनीमून तक नहीं गए हैं और अब ओलंपिक के बाद ही सोच सकते हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ शादी के पांच दिन बाद ही मैं कैंप में आ गई थी । दिसंबर में जाने की सोच रही हूं लेकिन प्रो लीग या कोई और टूर्नामेंट हुआ तो नहीं जा सकूंगी ।’’

End of Feed