Pro Hockey League: हॉकी कप्तान हरमनप्रीत ने कहा आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए इस पर करना होगा फोकस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2023, 03:26 PM IST

Pro Hockey League: प्रो हॉकी लीग में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम ने कुल आठ मैचों में से चार मैचों में जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टीम के खेलों को लेकर कई अहम जानकारियां दी। उन्होंने कहा कहा कि टीम को गोल करने के और मौके बनाने की जरूरत है।

Pro Hockey League: पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शनिवार को स्वीकार किया कि भारत को एशियाई खेलों सहित आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए टचलाइन से कम गोल गंवाने पर ध्यान देने के साथ सर्कल से गोल करने के अधिक मौके बनाने होंगे। भारत को एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय दौरे पर मिश्रित परिणाम मिला। टीम को यहां आठ मैचों में से चार सफलता मिली।

Harmanpreet Singh

भारतीय हॉकी खिलाड़ी। (फोटो- ANI Twitter)

बेल्जियम के खिलाफ भारत ने 1-2 से हार के बाद 5-1 से जीत दर्ज की। ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भी टीम ने पहला मुकाबला 2-4 से गंवाया जबकि दूसरे में उसने 4-4 की बराबरी पर मैच छूटने के बाद शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की। अर्जेंटीना के खिलाफ टीम ने 3-0 और 2-1 से जीत दर्ज की, जबकि नीदरलैंड के खिलाफ उसे 1-4 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

End of Feed