भारतीय टेबल टेनिस टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर रचा इतिहास

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 06:11 PM IST

Indian Table Tennis: भारतीय टेनिय टेबल टीम ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल टीम ने पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इस बड़ी उपलब्धि को टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने शेयर किया।

भारतीय पुरुष और महिला टीम ने सोमवार को अपनी विश्व रैंकिंग के आधार पर पहली बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया।

table Tennis India Team

भारतीय टेबल टेनिस टीम (साभार-X)

पिछले महीने बुसान में विश्व टीम चैम्पियनशिप पेरिस ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट थी और इसके समापन के बाद टीम स्पर्धाओं में सात स्थान बचे थे जिनके लिए टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर चुना गया। आईआईटीएफ ने कहा, ‘‘ताजा विश्व टीम रैंकिंग में शीर्ष रैंकिंग की जो टीम क्वालीफाई नहीं कर सकीं, उन्होंने पेरिस 2024 के लिए अपना टिकट हासिल कर लिया। ’’

End of Feed