Asian Para Games: जापान में एक होटल कर्मचारी के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में, पैरा तैराक मोहम्मद आलम को जापानी पुलिस ने कई घंटों तक हिरासत में रखा और फिर भारत वापस भेज दिया। 40 वर्षीय पूर्व विश्व नंबर 1 तैराक का करियर अब खतरे में है, क्योंकि पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया (PCI) उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।
भारतीय तैराक को जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान हिरासत में लिया, फिर भारत भेजा (X)
यह घटना सोमवार को 'फोर पॉइंट्स बाय शेरेटन' होटल में हुई, जहां पैरा तैराकी टीम ठहरी हुई है। बताया जा रहा है कि होटल की एक महिला कर्मचारी अपना हाउसकीपिंग का काम कर रही थी, तभी आलम ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में लिखित माफी मांगी, जिसके तुरंत बाद आलम को हिरासत में ले लिया गया और बाद में भारत वापस भेज दिया गया।
खबर जारी है..
