Paris Olympics 2024 Qualifying: पेरिस ओलंपिक के अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 12 सदस्यीय टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 07:49 PM IST

Paris Olympics 2024 Qualifying, Indian shotgun team: पेरिस में इस साल ओलंपिक का आयोजन होगा। इसको लेकर सभी देशों के खिलाड़ी अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। इस बीच भारतीय शॉटगन टीम ने अंतिम क्वालीफाइंग के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

Paris Olympics 2024 Qualifying, Indian shotgun team: राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह, अनुभवी निशानेबाज मेराज अहमद खान और विश्व कप विजेता गनेमत सेखों को पेरिस ओलंपिक के लिए दोहा में 19 से 29 अप्रैल तक होने वाले अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए मंगलवार को चुनी 12 सदस्यीय शॉटगन टीम में चुना गया।

Meraj Ahmed Khan

मेराज अहमद खान। (फोटो- Mairaj Ahmad Khan)

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने जुलाई अगस्त में होने वाले ओलंपिक से पहले कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम की घोषणा की। दोहा में होने वाली इस प्रतियोगिता में चार कोटा दाव पर लगे होंगे जिसमें पुरुष और महिला टीम के लिए ट्रैप एवं स्कीट में एक एक कोटा शामिल होगा। कोटा हासिल कर चुके निशानेबाजों को टूर्नामेंट से बाहर रखा गया है।

End of Feed