IPBL 2025 Day-4: प्लेऑफ में पहुंची विजय रथ पर सवार चेन्नई सुपर वॉरियर्स, चौथे दिन रोमांचक रहे तीनों टाई के मुकाबले

इंडियन पिकलबॉल लीग के चौथे दिन तीनों टाई के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, विजय रथ पर सवार चेन्नई सुपर वॉरियर्स ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी।

इंडियन पिकलबॉल लीग के चौथे दिन खेले गए तीनों टाई में शानदार, जबरदस्त और ऐतिहासिक क्वालिफिकेशन मुकाबले देखने को मिले। आईपीबीएल के चौथे दिन विजय रथ पर सवार चेन्नई सुपर वॉरियर्स की टीम प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बनी। वहीं लेपर्ड्स ने कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव के खिलाफ रोमांचक ड्रॉ खेला। वहीं हैदराबाद रॉयल्स ने मुंबई स्मैशर्स के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

A Jubiliant Chennai Super Warriors team after their win

जीत के बाद खुशी का इजहार करती चेन्नई सुपर वॉरियर्स की टीम

टाई 1: लखनऊ लेपर्ड्स ने कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव के साथ ड्रॉ खेला

मेन्स सिंगल्स: राइलर डीहार्ट ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दी। एरिक बादामी के खिलाफ 8-0 की शुरुआती बढ़त हासिल करने बाद 15-5 के अंतर से दी पटखनी।

End of Feed