Asian Para Games: भारत की कोकिला ने वर्ल्ड चैंपियन को किया पस्त, जूडो फाइनल में पहुंचकर सिल्वर पक्का किया

Indian Para Judoka Kokila Enters Asian Para Games Judo Final: भारत की पैरा जूडोका कोकिला ने एशियन पैरा गेम्स में वर्ल्ड चैंपियन चीन की लियू यी को हराकर जूडो फाइनल में जगह पक्की की, इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल सुनिश्चित कर लिया है।

Asian Para Games, Judo: आइची-नागोया में एशियाई पैरा गेम्स 2026 के दौरान, भारतीय पैरा जूडोका कोकिला ने महिलाओं के J2 -52kg सेमीफाइनल में चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन लियू यी को 'गोल्डन स्कोर' से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है और कम से कम सिल्वर मेडल तो सुनिश्चित कर ही लिया है।

Asian Para Games, India Para Judoka Kokila Enters Judo Final

एशियन पैरा गेम्स में वर्ल्ड चैंपियन को हराकर फाइनल में भारतीय पैरा जूडोका कोकिला (X/SAI Media)

मुकाबले के दौरान कोकिला ने एक 'वाज़ा-आरी' (Waza-ari) और एक 'यूको' (Yuko) स्कोर किया, जबकि लियू यी केवल एक 'यूको' ही हासिल कर सकीं। वहीं, पेरिस पैरालंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले कपिल परमार को पुरुषों के J1 -70kg सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के जुनैदी से 'इप्पोन' (ippon) के जरिए हार का सामना करना पड़ा। अब वे ब्रॉन्ज मेडल मैच में हिस्सा लेंगे।

End of Feed