Asian Para Games: भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने हमवतन प्रमोद भगत को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Nitesh Kumar Wins Gold Medal Asian Para Games Badminton SL3: एशियन पैरा गेम्स में पुरुषों के बैडमिंटन सिंगल्स SL3 फाइनल में दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। नितेश कुमार ने पूर्व पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। प्रमोद को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

Asian Para Games 2026: जापान में चल रहे 2026 एशियन पैरा गेम्स 2026 में, भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने पुरुषों के सिंगल्स SL3 फाइनल में अपने ही देश के प्रमोद भगत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा, भारत ने पैरा आर्चरी (तीरंदाजी) के पुरुषों के रिकर्व डबल्स और बैडमिंटन के पुरुषों के सिंगल्स SL4 इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

Nitesh Kumar Beats Pramod Bhagat To Win Gold Medal In Asian Para Games Badminton

प्रमोद भगत (बाएं) को हराकर नितेश कुमार (दाएं) ने जीता पैरा बैडमिंटन गोल्ड मेडल (X/Dr. Mansukh Mandaviya)

नितेश ने पूर्व पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रमोद को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, जिससे SL3 कैटेगरी में भारत के लिए पहला और दूसरा स्थान पक्का हो गया।

End of Feed