भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए पूल-बी में रखा गया, साथ में हैं ये टीमें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 22, 2024, 06:34 PM IST

Indian Men's Hockey Team In Pool-B of Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 की हॉकी प्रतियोगिता में पूल-बी में रखा गया है। ये इस प्रतियोगिता के सबसे कठिन पूल में से एक है। आठ बार के चैंपियन भारत ने तोक्यो में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया था।

एशियाई खेलों के चैंपियन और तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत को इस साल के पेरिस ओलंपिक खेलों में पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में कठिन पूल बी में रखा गया है। आठ बार के चैंपियन भारत ने तोक्यो में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में 41 साल के पदक के सूखे को खत्म किया था। भारत के साथ पूल बी में ओलंपिक चैंपियन और विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज बेल्जियम, बेहद मजबूत ऑस्ट्रेलिया, रियो खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड की टीमें हैं।

Indian Hockey Team In Pool B Of Paris Olympics

भारतीय पुरुष हॉकी टीम

भारत वर्तमान में बेल्जियम और नीदरलैंड के बाद विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। टीम के लिए तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना को हराना मुश्किल साबित होगा। इस बीच, पूल ए में नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

End of Feed