Asian Games 2023 Hockey, IND vs UZB: एशियन गेम्स में रविवार को भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग और नौकायन में मेडल जीतने के साथ क्रिकेट में मेडल पक्का किया। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने ओपनिंग मैच में धमाकेदार जीत हासिल की। टीम ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India Twitter)
तीन खिलाड़ियों ने किए हैट्रिक गोल
उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक गोल किए। मनदीप सिंह ने पहला गोल 18वें मिनट में, दूसरा गोल 27वें मिनट में और तीसरा गो 28वे मिनट किए। इस तरह ललित उपाध्याय ने पहला गोल 7वें मिनट में, दूसरा गोल 24वें मिनट में, तीसरा गोल 37वें मिनट में और चौथा गोल 53वे मिनट में गोल किए। वहीं, वरूण कुमार ने पहला गोल 50वें और 52वें मिनट में गोल किए। इसकेअलावा अभिषेक (17वां) , सुखजीत सिंह (42वां), गुरजंत सिंह(42वां), नीलाकांता शर्मा (11वां), अमित रोहिदास (38वां) और संजय (57वां) ने गोल किए।
गोल का खाता नहीं खोल पाई उज्बेकिस्तान टीम
भारतीय हॉकी टीम के खिलाफ उज्बेकिस्तान की टीम गोल का खाता तक नहीं खोल पाई। टीम इंडिया के सामने उज्बेकिस्तान की टीम गोल करने को लेकर मशक्कते हुई नजर आई। पूरे मुकाबले के दौरान टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।
भारत का दूसरा मुकाबला 26 सितंबर को
पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत का सामना सिंगापुर से होगा। इसके अलावा लीग मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम 24 सितंबर को जापान से, 30 सितंबर को पाकिस्तान से 2 अक्टूबर को बांग्लादेश की टीम से भिड़ने उतरेगी।
